Reasons of Hair Loss and Remedies on It | बाल झड़ने के कारण और उपाय

बालों के झड़ने की समस्या आजकल कई लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि अनियमित खानपान, तनाव, या सही देखभाल की कमी। इस लेख में, हम कुछ बाल झड़ने के कारण और सरल प्रभावी घरेलू उपायों पर चर्चा करेंगे जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं।

1. आनुवांछिक : आनुवांछिक कारण मतलब  अपने माता पिता में अगर यह बाल झड़ने की समस्या होती है तो बच्चो में भी यह समस्या दिखाई देती है | 


2. हार्मोनल असंतुलन:  पुरुषो में  एंड्रोजन अधिक मात्रा में बढ़ जाने से बाल झड़ने की समस्या होती है  और स्री  में एस्ट्रोजन बढ़ जाने से बाल झड़ने की समस्या होती है | 


3. अपूर्ण आहार और विटामिन की कमी: अपने शरीर में विटॅमिन कि कमी होणे के कारण भी बाल झडते है इसीलिए अपने आहार पर ध्यान दे, विटॅमिनयुक्त आहार ग्रहण करे और टाइम पे खाना खाईए। अगर बाल झडणे कि समस्या ज्यादा है तो विटामिन कि टेस्ट कारवाइए और डॉक्टर कि सलाह से विटामिन सप्लिमेंट भी ले सकते है।


4.स्त्री में पीसीओएस: पोलिसिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम (PCOS) मतलब जिन महिलाओंके पीरिअड्स इर्रेग्युलर होते है उनमे एंड्रोजन स्तर बढ जाता है इस वजह से भी बाल झडते  है।


5. ज्यादा केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का उपयोग: आजकल बालो को स्टयलिश दिखाने के लिए उनपर ट्रीटमेंट करते है , पर वह प्रोडक्ट ज्यादा केमिकलयुक्त होने के कारण बाल कमजोर हो जाते है और बाल झडते है। कुछ शॅम्पू भी ज्यादा केमिकली ऍक्टिव्ह होते है इसीलिए उसका कन्टेन्ट देख कर सही शॅम्पू खरीदीए।


6. स्ट्रेस और चिंता: ज्यादा स्ट्रेस लेना चिंता करना इनसे बालो कि ग्रोथ कमजोर होती है और बाल झडते है। 


बाल झड़ने पर उपाय :


1. आलू और प्याज का रस:

तरीका: आलू और प्याज को ब्लेंडर में पीस लें और उनका रस निकालें। इसे स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट बाद धो लें।

लाभ: आलू और प्याज के रस में पोषक तत्व होते हैं जो बालों के प्रभावी झड़ने को कम कर सकते हैं।


2. आमला:

तरीका: आमला को सूखे या ताजे रूप में खाएं या उसका रस निकालकर स्कैल्प पर लगाएं।

लाभ: आमला में विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है, जो बालों के प्राकृतिक ग्रोथ को बढ़ावा देता है और झड़ने को कम करता है।


3. नारियल तेल मालिश:

तरीका: नारियल तेल को हल्के गरमाई पर स्कैल्प में मालिश करें। इसे रात में लगाकर सुबह धो लें।

लाभ: नारियल तेल बालों को मोटा और मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे झड़ना कम होता है।


4. अदरक और नीम का पेस्ट:

तरीका: अदरक और नीम को पीस लें और उनका पेस्ट बनाएं। इसे स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट बाद धो लें।

लाभ: नीम और अदरक में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं और बालों के झड़ने को कम कर सकते हैं।


5. समय पर डाइट:

तरीका: सही समय पर खाना खाये, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स अच्छी मात्रा में हों।

लाभ: सही पोषण से बालों की ग्रोथ और स्वस्थता में सुधार होता है, जिससे झड़ना कम होता है।

6. ऑरगॅनिक और हर्बल शॅम्पू का उपयोग:

तरीका: ज्यादा केमिकलयुक्त शॅम्पू का उपयोग कम करे और ऑरगॅनिक/हर्बल शॅम्पू का उपयोग करे। शॅम्पू को बालो में डायरेक्ट ना लगाए। शॅम्पू को पानी में मिक्स करके लगाने से शॅम्पू का इस्तमाल भी कम होता है और इससे बाल भी स्वस्थ रहते है।शॅम्पू का उपयोग करे। शॅम्पू को बालो में डायरेक्ट ना लगाए। शॅम्पू को पानी में मिक्स करके लगाने से शॅम्पू का इस्तमाल भी कम होता है और इससे बाल भी स्वस्थ रहते है।

लाभ: ऑरगॅनिक शॅम्पू बालो कि सेहत के लिए अच्छे होते है।


ये घरेलू उपाय बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन यदि समस्या गंभीर है या बालों का झड़ना बहुत अधिक हो रहा है, तो सलाह लेना उत्तम विकल्प हो सकता है। निजी चिकित्सक से परामर्श लेकर सही इलाज का चयन करें, जिससे बालों की समस्या को ठीक किया जा सके।



Comments

Popular posts from this blog

Chronic Obstructive Pulmonary Disease

Embracing a Healthy style of Life : Your Path to Wellness

A Delightful NickNames of Fruits